rediff ILAND
Welcome Guest, | Create your own iLand| Sign In  | New User? Get Started
BLOGS
iLand
Blogs
Friends/Contributors
Guestbook  
 
Nitin Nawar
Categories
Philosophy
Politics
Poetry
Love
social issues
Religion
Personal
Social
My Top Posts
Put the Glass Do...
You are destined...
Have you ever lo...
Shift the doors ...
A Vanished Frien...
I Tried to Tell ...
I wouldn’t have!...
A Letter to momm...
When you love so...
"You Can Call It...
Favourites 1
My Marathi Blog
What is an RSS feed?
RSS Feed 
makeastart.rediffiland.com/  
Friday 4 July, 2008
 19:40 | 27/Oct/2007 |  2 Comment(s)
  Add Nitin Nawar as Friend     Write to Nitin Nawar     Forward this link
बता ऐ ज़िंदगी........

हर खुशी है लोगों के दामन में,
पर एक हँसी के लिए वक्त नही.
दिन रात दौड़ती दुनिया में,
ज़िंदगी के लिए ही वक्त नही.

माँ की लोरी का एहसास तो है,
पर माँ को माँ कहने का वक्त नही.
सारे रिश्तों को तो हम मार चुके,
अब उन्हें दफनाने का भी वक्त नही.

सारे नाम मोबाइल में हैं,
पर दोस्ती के लिये वक्त नही.
गैरों की क्या बात करें,
जब अपनों के लिए ही वक्त नही.

आंखों मे है नींद बड़ी,
पर सोने का वक्त नही.
दिल है ग़मों से भरा हुआ,
पर रोने का भी वक्त नही.

पैसों की दौड़ मे ऐसे दौडे,
की थकने का भी वक्त नही.
पराये एहसासों की क्या कद्र करें,
जब अपने सपनो के लिए ही वक्त नही.

तू ही बता ऐ ज़िंदगी,
इस ज़िंदगी का क्या होगा,
की हर पल मरने वालों को,
जीने के लिए भी वक्त नही.......

Category: Poetry | Permalink